दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर विवाहिता मायके भेजा
बस्ती, मई 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। दहेज के लिए एक विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में ससुरालियों ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। इसे पूरी नहीं कर पाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही मारपीट कर विवाहिता को मायके लाकर छोड़ दिया। कप्तानगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी हर्रैया थानाक्षेत्र के फरेन्दा जागीर निवासी अविनाश मिश्रा के साथ हुई थी। उनके पति का पूरा परिवार दिल्ली में रहकर नौकरी व अपना व्यापार करते हैं। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की डिमांड की। बोले कि पैसा अपने मायके से लेकर आओ। साथ ही धमकी दिया कि अगर पांच लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.