छपरा, अप्रैल 15 -- दरियापुर। पोझी गांव में दहेज में पांच लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता चंदा कुमारी ने दरियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 08 मई 2025 को मुकुल कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने कहा कि नौकरी में पांच लाख रुपये घूस लग रहा है, अपने पिता से दिलवाओ।विरोध यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर केस दर्ज करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति, ससुर सहित पांच लोगों को नामजद किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.