रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सितारगंज, संवाददाता। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर विवाहिता का उत्पीड़न, मारपीट और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। गांव नजीबाबाद, किच्छा निवासी रंजना ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 अगस्त 2024 को चिंतिमझरा वार्ड, सितारगंज निवासी भारत सिंह से उसका विवाह हुआ था। पति समेत ससुराली मायके से दहेज के रूप में पांच लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाने लगे। आरोप लगाया कि 19 जनवरी 2026 को उसके पति भारत, ससुर चंद्र सिंह, ननद मंजू, नंदोई नरेंद्र ने उससे मारपीट की। सूचना पर पहुंचे पिता और भाई से भी ससुरलियों ने मारपीट की। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.