बदायूं, अप्रैल 15 -- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला को प्रताड़ित कर बच्चे सहित घर से बाहर छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उझानी कोतवाली क्षेत्र के मानकपुर रोड स्थित पठान टोला गली नंबर पांच के रहने वाले शदव पुत्री गुलफाम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व यूनिस पुत्र बुन्दाशाह गांव के रहने वाले खजूरिया के साथ हुई थी। आरोप है कि सास सावरा, ससुर बुन्दाशाह, पति यूनिस, देवर नाजिम व इमरान, ननद कुलसुम व नाजमा, चचिया ससुर इरशाद व चचिया सास लईकन समेत अन्य लोग कम दहेज का ताना देकर मारपीट और प्रताड़ित करते रहे।पीड़िता का आरोप है ...