दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट
हापुड़, अगस्त 16 -- दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर प्रताड़िता किया। देवर पर छेड़छाड़ कर गलत नजर रखने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 11 मई 2011 को उसकी शादी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली निवासी युवक से हुई थी। शादी में परिजन ने हैसियत के अनुसार पांच लाख रुपये, 1 बाईक व समस्त स्त्रीधन भी दिया था । लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। उसके तीन बच्चे हुए, लेकिन फिर भी मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.