हाथरस, जून 7 -- दहेज में दो लाख व बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला -(A) - एटा निवासी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, जांच में जुटी महिला थाना पुलिस

मामले का विवरण हाथरस, संवाददाता। दहेज में दो लाख व बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकल देने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने विवाहिता को छत से फेंकने का भी प्रयास किया। जिला एटा निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विवाहिता की कहानी जिला एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसे मायके पक्ष ने अपनी क्षमता से दान दहेज दिया था। शाद...