दहेज में दो लाख व कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर रेहरा बाजार थाने की पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकरा इटई आदम गांव निवासी प्रीति देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2025 को गोण्डा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित मौर्यडीहा (घारीघाट) निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। विवाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये नकद व 30 ग्राम सोने के आभूषण सहित अन्य घरेलू सामान दिया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति महेश कुमार, सास रेशमा देवी, ससुर पल्टू प्रसाद, जेठ सत्यदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.