अमरोहा, सितम्बर 15 -- दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव साहपुर उर्फ साहबपुर निवासी युवती का निकाह वर्ष 2022 में गाजियाबाद जिले के थाना लोनी क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी निसार अहमद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की डिमांड कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। 23 जून 2026 को ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके में चली गई। आरोप है कि निसार ने व्हाट्स एप कॉल से विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में...