दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
छपरा, जून 19 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव में दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता रोशनी कुमारी ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, रोशनी कुमारी की शादी फरवरी 2019 में पोझी गांव निवासी संतोष कुमार के साथ हुई थी।
दहेज की मांग पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग करने लगे। पूर्व में भी दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उसने न्यायालय में मामला दर्ज कराया था। बाद में पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया और वह पुनः अपने ससुराल में रहने लगी।
पुनः मारपीट पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.