दहेज में दो लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
बरेली, जून 6 -- भमोरा। दहेज में दो लाख न मिलने पर ससुरालियों ने एक महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। इस मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव जमालपुर के महेश की बेटी कविता देवी ने बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2024 को थाना वजीरगंज के मालिन गौंटिया निवासी कुलवेंदर से हुआ। विवाह के बाद वह ससुराल में एक महीने ही, उसके बाद दो लाख की मांग करते हुए पति कुलवेंदर, ससुर जगदीश, सास महरानी, ननद अंजलि, ननदोई सुनील, दुर्गा चरन ममिया ससुर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.