दहेज में दो लाख नही मिलने पर विवाहिता से मारपीट, हत्या की धमकी
बाराबंकी, अगस्त 22 -- बाराबंकी। टिकैतनगर थाना के खेतासराय गांव में दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट की गई। आरोप है कि उसे हत्या की भी धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खेतासरांय गांव निवासी पीड़िता फैमीदा पत्नी मो. अरमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अगस्त की रात वह अपने कमरे में लेटी थी। इसी दौरान उसके पति मो. अरमान और सास सबरून पत्नी मुमताज कमरे में आए और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी वह ससुराल पक्ष को 60 हजार रुपये दे चुकी है। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसे घर में नहीं रहने देने की बात कहते हुए घसीटकर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही धमकी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.