दहेज में दो लाख की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने बेरहमी से पीट घर से निकाला
उरई, मई 3 -- कोंच। संवाददाता एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट, नशाखोरी, जुआ खेलने तथा दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्राम धनौरा निवासी रोशनी पत्नी बलवीर परिहार उर्फ गब्बर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति बलवीर परिहार उर्फ गब्बर आए दिन गांजा और शराब का सेवन कर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि उसका पति जुआ खेलने का आदी है और इसी कारण वह काफी कर्ज में डूब चुका है। पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल को पति ने विवाद कर उसके साथ मारपीट की और उसे उसके दो बच्चों सहित मायके दौलतपुर खुर्द धंगुआ भेज दिया। महिला का कहना है कि आरोपी पति ने कहा कि जब तक वह अपने पिता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.