दहेज में दस लाख रुपये और कार की मांग, विवाहिता का गला दबाने का आरोप
विकासनगर, अगस्त 14 -- कोतवाली विकासनगर में एक विवाहिता ने पति पर दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने कई बार उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और दो छोटे बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह सात मई 2018 को बल्लीवाला चौक जीएमएस रोड देहरादून निवासी मोहसिन अली से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और बर्तन समेत अन्य सामान दिया था। यह भी पढ़ें- दहेज में कार और 10 लाख न देने पर विवाहिता से मारपीट आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने 10 लाख रुपये और कार की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.