दहेज में दस लाख नहीं देने पर पिटाई की चोट से दो बार गर्भपात, केस दर्ज
रांची, अगस्त 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पहाड़ी मंदिर के पास बानो मंजिल रोड स्थित द्रौपदी अपार्टमेंट में रहने वाली पूजा कुमारी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि दहेज में दस लाख रुपये नहीं देने पर मारपीट की गई और दो बार गर्भपात कराया गया। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर गोंदा थाना में सास मंजू साहू, ससुर राकेश साहू, ननद उजाला साहू समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी नामजद कांके रोड के हातमा अंजलि अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। पीड़िता की ओर से बताया गया है कि उनकी शादी वर्ष 2019 में रौनक साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद वह हातमा में ससुराल में रह रही थी। इसी दौरान सभी नामजद ने उसके साथ मारपीट की और धक्का दिया, जिससे सूचक गिर गई और पेट में चोट लगने से गर्भ में पल रहे शिशु का नुकसान हो गया। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.