हाथरस, मई 10 -- हाथरस, संवाददाता। दहेज में दस लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को भूखा रखने और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने कहा है कि उसकी शादी 18 जनवरी 2020 को अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में उसके पिता ने 20 लाख रुपये खर्च किये थे। बलेनो गाडी से साथ-साथ घर गृहस्थी का सभी सामान व पांच लाख रुपये नगद दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने का आरोप, मुकदमा दर्ज उसका पति व सास अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपए की मांग करने लगे। पीड़िता ने कहा है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न भूखा प्यासा रखते थे और मारपीट ...