प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- कुंडा, संवाददाता। शादी के बाद भी दहेज की लालच बनी रही। दो बेटियों के जन्म के बाद तीन लाख रुपये नकद, बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर भगा दिया और युवक की दूसरी शादी कर दी। दूसरी शादी की भनक लगने पर पीड़िता ने तहरीर दी तो पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज किया। बाघराय थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव निवासी रोशनी सरोज पत्नी बुधराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2016 को बुधराम के साथ हुई। शादी के बाद से ही लोग दहेज को लेकर परेशान करते रहे। मायके वाले सांत्वना देते रहे धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। इस बीच उसके दो बेटियां हो गई। ससुरालवाले तीन लाख रुपये नकद, एक बुलेट मांगने लगे। मायके वाले उनकी मांग पूरी नहीं कर पाए तो ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.