दहेज में तीन लाख और प्लॉट की मांग, पति समेत छह पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- पुवायां। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, उत्पीड़न और जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौरा निवासी शादवी पुत्री अच्छन बेग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव गुरेलो निवासी रिजवान खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये नकद और एक प्लॉट की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, केस दर्ज मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.