बेगुसराय, सितम्बर 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा गांव से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में मो. मजीद ने थाने में आवेदन देकर दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी मो. मनोबर, मो. शाकिर अंसारी, सहाना खातून, अमीना खातून एवं मो. शकील अंसारी को नामजद किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में डेढ़ लाख रुपये नकद, बुलेट मोटरसाइकिल एवं रंगीन टीवी की मांग की गई। मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता के साथ कथित रूप से मारपीट एवं शारीरिक प्रताड़ना दी गई।

मामले का विवरण दर्ज मामले में मो. मजीद ने बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री हिना परवीन की शादी मो. मनोवर के साथ 17 सितंबर 2023 को की थी। शादी में करीब छह लाख रुपये के सामान के अलावा एक लाख 30 हजार रुपये तथा अन्...