मेरठ, अगस्त 13 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में ट्रैक्टर की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे घर से निकालने के बाद समझौते के जरिए वापस ले जाते समय भी रास्ते में मारपीट की और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने मायके पक्ष के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पांचली बुजुर्ग निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गजाला की शादी करीब छह साल पहले राजस्थान के अलवर जिले के भागोजा गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और विवाहिता से ट्रैक्टर की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर गजाला का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न...