जौनपुर, नवम्बर 27 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में छह लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके साथ दूधमुंहा बच्चा भी है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पति, ससुर और सास पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। ग्राम रायपुर थाना मुंगराबादशाहपुर निवासी नेहा पुत्री रमेश सोनकर का विवाह 12 मई 2022 को सुरेश जायसवाल पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम बनबहां जमरानी थाना महाराजगंज के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह में पति ने अपना होटल/व्यवसाय बढ़ाने के नाम पर ससुराल से छह लाख रुपये की मांग की। मना करने पर पति, ससुर और सास नेहा पर मानसिक दबाव बनाने लगे। डेढ़ वर्ष पूर्व पुत्र के जन्म के बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.