गोरखपुर, अगस्त 23 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर चार पहिया वाहन और नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो देवरों समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बैलों गांव निवासी तहरून निशा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह जनवरी 2025 में पुरैना थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव निवासी आस मोहम्मद के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार नकदी और घरेलू सामान दिया था। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत 5 पर केस शादी के बाद वह ससुराल बैलों आकर रहने लगी। आरोप है कि कुछ समय बाद पति आस मोहम्मद, सास मरियम, ससुर जिब्रिल, देवर मोनू ...