छपरा, अगस्त 11 -- मढ़ौरा । स्थानीय थानाक्षेत्र में दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिर्जापुर निवासी विवाहिता के पिता विश्वनाथ साह के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

दहेज की मांग दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग चार पहिया वाहन की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता के मायके वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में पति दीपक साह, सास चंदा देवी, ननद लक्ष्मी देवी और देवर बबलू साह को आरोपित ...