जौनपुर, फरवरी 3 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी तय होने के बाद दहेज में चार पहिया वाहन की अतिरिक्त मांग किए जाने तथा पूर्व में दिए गए रुपये वापस न करने के आरोप में ससुराली पक्ष के दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री की शादी प्रयागराज जनपद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रमेश कुमार पटेल के पुत्र रामकुमार पटेल के साथ तय हुई थी। तहरीर के अनुसार सगाई समारोह 3 दिसंबर 2025 को सम्पन्न हुआ था, जिसमें लड़की पक्ष की ओर से लगभग तीन लाख रुपये नकद, 51 हजार रुपये वरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.