नोएडा, जुलाई 1 -- दनकौर, संवाददाता। जेवर निवासी युवती ने दनकौर गांव निवासी अपने ससुरालियों पर दहेज में 20 लाख रुपये और गाड़ी न देने पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता काजल ने शिकायत में कहा है कि उसकी 25 नवंबर 2024 को शादी दनकौर के मूतेना गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में मिले दहेज से उसका पति और अन्य ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही ससुराली उससे 20 लाख रुपये और गाड़ी की मांग करने लगे। पीड़िता दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को पति, सास और ससुर आदि ने पीड़िता से मारपीट की और घर से भगा दिया। उसकी आठ माह की बेटी को भी छीन लिया। इसके बाद पीड़िता शिकायत करने कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि...