मैनपुरी, अप्रैल 30 -- अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर नाबालिग पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। मामले में समझौते की कोशिश भी की गई। लेकिन बात नहीं बनी। परेशान विवाहिता ने महिला थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी को तहरीर देकर सोनम गुप्ता पुत्री अशोक गुप्ता निवासी सदर बाजार कुसमरा ने शिकायत की कि 25 मई 2022 को मुरादाबाद निवासी अंकित गुप्ता के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उसका उत्पीड़न करने लगे। उसके पति नोएडा में नौकरी करते हैं, कुछ दिन वह पति के साथ वहां भी रही। शादी में 25 लाख रुपये खर्च किए गए। 15 मार्च 2025 को उसने एक पुत्री प्रणिता गुप्ता को जन्म दिया और 18 अप्रैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.