गंगापार, सितम्बर 2 -- थाना क्षेत्र के बांकाजलापुर निवासी प्रीती शर्मा की शादी 27 मई 2025 को बोमापुर निवासी सूरज शर्मा के साथ हुई थी। प्रीती का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन कार और तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि 30 जून 2025 को पति बाइक से उसे बांका जलालपुर चौराहे पर छोड़कर कार व तीन लाख रुपये लेकर आने की बात कहते हुए धमकी दी। पीड़िता ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। कई बार समझौते के प्रयास के बावजूद ससुरालीजन उसे साथ नहीं ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने पति सूरज शर्मा, सास धनवंती देवी और ननद छाया व अन्तिमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...