बरेली, अप्रैल 1 -- बरेली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर राजो इमामबबाड़ा के पास रहने वाली इरम ने बताया कि उसका विवाह पीलीभीत में बीसलपुर तहसील के मोहल्ला ग्यासपुर के दानिश खां के साथ हुआ था। परिवार वालों ने शादी में बाइक और नकदी दी थी। एक-दो महीने ससुराल में ठीकठाक रहा। इसके बाद पति आदि मायके से कार लाने की मांग करने लगे। जब मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट आदि की जाती थी। पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति दानिश खां, देवर आरिश, परवेज, आकिब, सास गुलशन, ननद शीबा, नंदोई आमिर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.