महोबा, मई 9 -- महोबा, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की। विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालीजनों के द्वारा अतिरिक्त रकम की मांग उठाई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित पति, सास सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पनवाड़ी थाना के महुआ गांव निवासी ज्ञान सिंह की पुत्री स्नेहलता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह सिजवाहा थाना श्रीनगर निवासी संदीप कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 14 जून 2024 को हुआ था। पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति संग ससुरालियों पर केस दर्ज पांच लाख रुपये नगद, टीवी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, आटा चक्की सहित अन्य जरुरत का सामान दिया मगर ससुरालीजनों के द्वारा कार की मांग की गई। शादी के बाद ...