बरेली, मई 20 -- किला गंगा मंदिर के पास रहने वाली तेजवंती चौहान को ससुराल वालों ने एक महीने के बाद ही घर से निकाल दिया। उसे बरेली आकर छोड़कर चले गये। कहा, कार लेकर आना, तभी घर में रखेंगे। उसका विवाह 29 अप्रैल को हुआ था। जिसमें पिता ने 15 लाख रुपये खर्च किये। इसके बावजूद भी सुसराल वाले कार की मांग करने लगे। सात मई को पति उसे घुमाने के बहाने बरेली लेकर आये। यहां रास्ते में छोड़कर चले गये। विवाहिता तेजवंती ने पति नीरज सिंह चौहान उर्फ योगेंद्र, सास मीरा चौहान, देवर चिंटू चौहान, देवरानी प्रिंसा निवासी लालकुआं (हल्द्वानी उत्तराखंड) के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...