दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार
हरदोई, जून 25 -- हरदोई। शहर के वैटगंज मोहल्ले की रहने वाली युवती ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार करने तथा मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शहर के ही एक मोहल्ले की युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी सगाई 25 जनवरी 2025 को शाहजहांपुर निवासी मोहम्मद नौशाद के साथ हुई थी। आरोप है कि सगाई के बाद विपक्षी पक्ष ने मकान में कमरा बनवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लिए। इसके बाद शादी की तारीख टालते रहे। पीड़िता के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को विपक्षी पक्ष उसके घर पहुंचा। दहेज में कार की मांग करने लगा। परिवार ने कार देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि 16 जून को पंचायत के लिए पीड़िता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.