दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा, केस
गंगापार, सितम्बर 3 -- दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर मायके भेजा। एक महीने भी विवाहिता ससुराल में नहीं रहने पाई। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अश्लील हरकत ,धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के परसीधी गांव निवासी रमाकांत मिश्रा पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ मिश्र ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी छह मार्च 2025 को मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत उरुवा सहजी गांव निवासी आकाश कुमार मिश्रा के साथ की थी। शादी में पांच लाख रुपए नकद, तीन लाख रुपए के गहने और दो लाख रुपए के घर गृहस्थी के सामान तथा तीन लाख रुपए में बारातियों का स्वागत और खान पान की व्यवस्था किए थे। प्रियंका के ससुराल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.