दहेज में कार की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
हरिद्वार, अगस्त 26 -- ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने और दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कई बार मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक अहबाबनगर निवासी मतलूब ने बताया कि उसकी बेटी मन्तशा की शादी 10 मार्च 2023 को सलेमपुर दादूपुर निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दहेज में कार की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप आरोप है कि शादी में करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.