भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। महंगी कार दहेज में ना मिलने पर पत्नी को घर में प्रवेश नहीं दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, उसकी नानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर दरगाह निवासी होरीलाल यादव की बेटी सुमन यादव ने तहरीर में कहा कि उनकी शादी शहर के मदारीपुर गांव निवासी आकाश यादव के साथ आठ मई 2025 को हुई थी। उस दौरान पिता ने दहेज में पांच लाख नकद, बाइक, आभूषण आदि देकर विदा किया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद पति तथा सुसराल के लोगों द्वारा दहेज में महंगी कार की मांग की जाने लगी। पंचायत के बाद गत दिनों जब वह ससुराल गईं तो आरोपितों ने दरवाजा बंद कर लिया और प्रवेश तक नहीं दिया। ऐसे में पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। आरोप लगाया कि पति न...