दहेज में कार और 10 लाख न देने पर विवाहिता से मारपीट
हरिद्वार, अगस्त 14 -- ज्वालापुर की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार या प्लॉट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये मांगने, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे गर्भावस्था में बच्चे समेत घर से निकाल दिया गया। आरोप लगाया कि पति ने पुलिसकर्मियों के सामने तीन तलाक बोला। इधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सराय निवासी 30 वर्षीय समरीन ने शिकायत कर बताया कि उसका निकाह 26 फरवरी 2020 को दिलनवाज उर्फ सोनी पुत्र सहीद, निवासी मोहल्ला चौहानान, ज्वालापुर, हाल निवासी गायत्री विहार, ग्राम सराय से हुआ था। विवाह में मायके वालों ने घरेलू सामान, फर्नीचर, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के जेवरात दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद पति दिलनवाज उर्फ सोनी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.