रामपुर, अक्टूबर 4 -- महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2023 को विकार मियां निवासी रामपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। महिला ने करीब दो वर्ष पहले बेटे को जन्म दिया। इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। करीब चार महीने पहले उसे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया था। शिकायत के बाद ससुराल वालों ने कार्रवाई से बचने के लिए उसे वापस साथ ले जाकर समझौता कर लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ जबरन कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर निकाला विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और तलाक दिलवाकर घर से निकलवाने की धमकी दी गई। 22 जून की शाम पति, ससुर, सास, ननद और ननदोई ने एकराय होकर उसके साथ...