कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के किरतियापुर निवासी दीक्षा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 6 फरवरी 2025 को औरैया जिला के भीखेपुर गांव निवासी पियूष चौहान के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में 8 लाख रुपये नगद के अलावा सोने-चांदी के जेवरात के साथ अन्य सामान दिया गया था, लेकिन उसके ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। वह लोग कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर आयेदिन उसके साथ मारपीट करते थे। 25 नवंबर को पति पियूष, ससुर भुवनेश, सास छुन्नी देवी, ननद खुशबू, शिल्पी, ताऊ ससुर अवधेश, ताई सास सुमनदेवी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.