दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग, विवाहिता से मारपीट का आरोप
रामपुर, सितम्बर 3 -- रामपुर,संवाददाता। महिला थाने में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी करीब आठ वर्ष पहले मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी मोनू पुत्र शंकर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के अनुसार शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के बाद पति मोनू, सास शकुंतला, जेठ राजीव व राकेश और जेठानी निशू अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष की ओर से मारुति कार और दो लाख रुपये नकद की मांग की जाने लगी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज, मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.