दहेज में कार और दो लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अलीगढ़, अगस्त 25 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, ननद और नंदोई समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता जीवनी उर्फ ज्योति निवासी वृजा नगला थाना टप्पल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी 2025 को योगेश कुमार निवासी किशोरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुर लहरी सिंह, सास उमेश देवी, पति योगेश, जेठ बन्टी, जेठानी बबली, ननद पिंकी, कोमल और नंदोई जोतेन्द्र निवासी पुराना बस अड्डा, मिश्रण गढ़ी गाजियाबाद दहेज में एक कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित करने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.