रांची, जुलाई 28 -- रांची। खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज में रहने वाली श्वेता खलखो ने पति तथा ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति विवेक उरांव, सास गुमी देवी, देवर विकास उरांव और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि दहेज में एसी और अन्य कीमती सामान नहीं दिए जाने को लेकर शादी के दो साल बाद भी सूचक को प्रताड़ित किया जा रहा है। बच्ची को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से मारपीट किया जाने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...