बांदा, जुलाई 25 -- बांदा। शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी रोशनी पुत्री सुलखान प्रजापति ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मरका थाने के काजीटोला गांव निवासी अजय प्रजापति पुत्र रामप्रताप के साथ हुई थी। पिता ने खूब दान-दहेज दिया था। ससुराल में पहली विदाई से एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज न देने पर प्रताड़ना शुरू कर दी गई। भूखा-प्यासा रखकर मारपीट की गई। करीब ढाई वर्ष का उसका बेटा भी है। कई बार की पंचायत भी नहीं मानी गई। पति शराब के नशे में उसके साथ ज्यादती व क्रूरता करता रहा। यह भी पढ़ें- विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत नौ पर मुकदमा इससे तंग आकर वह मायके आ गई। 25 मई को महिला थाने में प्रार्थनापत्र दिया। यहां सुलह का प्रयास विफल रहा। एसपी के आदेश पर महिला थाने में पति अजय, ससुर ...