हाथरस, जुलाई 8 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि दहेज में एक्सयूवी कार व दस लाख रूपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज कराते हुए महिला ने कहा है कि उसका विवाह 18 फरवरी 2024 को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। उसके पिता ने शादी में करीब 75-80 लाख रूपये खर्च किये थे। शादी के कुछ दिन तक सबकुछ सामान्य रहा। बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक्सयूवी कार व दस लाख की मांग करने लगे। इसे लेकर सास-ससुर और पति उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने कहा है कि उसका पति सीए की प्रेक्टिस दिल्ली में करता है। पति ने भी...