बांदा, अक्टूबर 6 -- बांदा। दो बार समझौता कराने के बावजूद विवाहिता का ससुराल में उत्पीड़न नहीं रुका। अतिरिक्त दहेज में अपाचे बाइक और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति पर चलती बाइक से पत्नी को धक्का देने और जान से मारने की कोशिश का आरोप है। इतना ही नहीं, ससुरालवालों ने उसे बंधक बनाकर एक माह में मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जान से मारने के प्रयास और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Banda News: बाइक और दो लाख न देने पर दिया तीन तलाकशादी और उत्पीड़न का विवरण शहर के खाईपार निवासी महिला ने बताया उसकी शादी 25 जनवरी 2022 को भूपेन्द्र उर्फ नितेश पुत्र भागवत नारायण निवासी ककवारा, टोड़ी फतेहपुर झांसी के साथ ...