गिरडीह, मार्च 13 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बीच एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुरुवार को खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में दर्जनों विवाह संपन्न हुए। इनमें से एक ऐसा विवाह भी देखने को मिला, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। डोरंडा स्थित बाबा बालकेश्वर नाथ धाम मंदिर में सुजीत कुमार शर्मा एवं माधुरी कुमारी का विवाह पूर्णतः दहेज मुक्त तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है। बताया गया कि वर सुजीत कुमार शर्मा, स्व. अर्जुन शर्मा एवं लखनी देवी के सुपुत्र हैं। उनका निवास ग्राम अलगदेशी, पोस्ट कुबरी, थाना धनवार, जिला गिरिडीह है। वहीं वधू माधुरी कुमारी, स्व. कपिलदेव मिस्त्री एवं सहोदरी देवी की सुपुत्री हैं, जिनका निवास ग्राम हरनी, पोस्ट सांख, थाना गांवा, जिला गिरिडीह है। गुरुवार को डोरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.