दहेज मुक्त विवाह करने पर संतोष गोप सम्मानित
बोकारो, जून 20 -- चास प्रतिनिधि। दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत गोप समाज ने शनिवार को चास प्रखंड के राधा गांव निवासी संतोष गोप को सम्मानित किया। संतोष गोप ने जरूवाटांड शिव मंदिर में परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में बिना दहेज के विवाह संपन्न किया, जिसके लिए समाज की केंद्रीय समिति ने उन्हें और उनकी जीवनसंगिनी को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संतोष गोप ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप बन चुकी है। दहेज के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना करते हैं। उन्होंने युवाओं से दहेज का विरोध करते हुए सादगीपूर्ण और दहेज मुक्त विवाह करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना दहेज का विवाह ही वास्तविक अर्थों में सफल और सुखद विवाह होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.