कोडरमा, जून 15 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ, कोडरमा के तत्वावधान में दहेज मुक्त जागरूकता अभियान के तहत एक बैठक प्रखंड के थाम पंचायत में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष्ज्ञ देव चंद्रवंशी ने किया। बैठक में वक्ताओं ने दहेज प्रथा उन्मूलन व सामाजिक जागरूकता को लेकर अपना-अपना विचार रखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा संस्था के विस्तार व सुदृढ़ीकरण को लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर संगठन से जोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...