लखनऊ, अप्रैल 23 -- काकोरी,लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा के भपटामऊ में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सर्राफ कारोबारी कप्तान सिंह सरदार ने अपने कमरे में जाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी इंद्रावती बेसुध हो गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले एक वर्ष से छोटी बहू द्वारा दर्ज कराए गए दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से अत्यधिक परेशान चल रहे थे। काकोरी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से कासगंज निवासी कप्तान सिंह सरदार पारा के भपटामऊ में मकान बनाकर रहते थे। यह भी पढ़ें- पारा में सराफा कारोबारी ने खुद को मारी गोली मार जान दी वह ...