गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के दहेज मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में लांजी निवासी सुरेश साहू, शिवा साहू और सोनामति देवी शामिल हैं। यह मामला दो अक्टूबर 2020 का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे और कई बार भेष बदलकर फरार हो जाते थे। गुप्त सूचना के आधार पर गुमला थाना पुलिस ने टीम गठित कर उनके घर से तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- तीनो मवेशी तस्करों को भेजा गया जेल यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को मिली जमानत यह भी पढ़ें- अलग -अलग मामलें में तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.