रामपुर, अप्रैल 4 -- थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी ने शिवानी ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया है कि उसकी शादी चार महीने पहले हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार आर्य समाज मन्दिर में हुआ था ससुराल वाले शादी से खुश नहीं थे पति नीतीश कुमार उर्फ सोनू, ससुर नरेशपाल, सास सुजाता, ननद राखी व भावना व जेठ अक्षय, नन्दोई विवेक, दहेज में 5 लाख रूपये नकद मांगते थे जबकि उसने अपने मां-बाप के खिलाफ जाकर विवाह किया था। फिर भी ससुराल वाले दहेज मांगने पर उतारू थे दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। 27 मार्च को ससुर फोन आया कि तू मेरे लडके सोनू को छोड़ दे या दहेज में पांच लाख रूपये का इन्तेजाम कर ले परिवार वालों के कहने पर उसके पति ने उसका दो बार गर्भपात भी कर दिया तथा दवाई देकर बच्चे के भ्रूण को गर्भ में ही मार दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर...