रामपुर, मार्च 30 -- दहेज में स्कॉर्पियो कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष द्वारा बारात न लाना महंगा पड़ गया। मामला बढ़ने पर पंचायत की दखल के बाद वर पक्ष पर 18 लाख रुपये का दंड लगाया गया, जिसे वधु पक्ष को देने पर सहमति बनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता दूसरे गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। 28 मार्च को बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही लेन-देन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वधु पक्ष का आरोप था कि वर पक्ष स्कॉर्पियो कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इनकार कर दिया।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। पंचायत और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता कराने का प्रयास किया। प्रारंभिक सहमति में तय हुआ कि वर पक्ष वध...