दहेज मांग और धमकी से टूटी शादी, थाने में हुआ समझौता
फतेहपुर, अप्रैल 28 -- विजयीपुर। असोथर थाना क्षेत्र से 30 अप्रैल को बारात आनी थी और दोनों परिवारों में 24 अप्रैल को तिलक समारोह भी संपन्न हो चुका था। शादी की तैयारियां चल रही थीं और हल्दी की रस्म से ठीक पहले सोमवार की रात दूल्हे ने होने वाले ससुर को फोन कर अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दूल्हे ने ससुर को शादी के बाद देख लेने की धमकी भी दे डाली। इससे आहत होकर लड़की पक्ष ने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया और मामले की शिकायत पुलिस से की। मंगलवार को मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई। काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी तोड़ दी। लड़का पक्ष ने तिलक में मिला सामान वापस कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। थाना प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.